विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर के 21 ब्लॉकों में बनेगा खेल मैदान, प्रत्येक के लिए जारी होंगे 60 लाख रुपये

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:34 PM (IST)

जौनपुर के सभी 21 ब्लॉकों में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिस पर प्रत्येक मैदान के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये खर्च होंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर के 21 ब्लॉकों में नए खेल मैदानों का निर्माण।

  2. प्रत्येक खेल मैदान पर न्यूनतम 60 लाख रुपये का खर्च।

  3. ओपन जिम, क्रिकेट ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है। यहां सभी 21 ब्लॉकों में खेल मैदान बनवाया जाएगा। प्रत्येक पर 60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। कार्य वीबी-जी रामजी से कराया जाएगा। यहां ओपन जिम व दर्शक दीर्घा के साथ ही खेल-कूद के सभी सामान भी उपलब्ध रहेंगे।

खेल मैदान आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। ओपन जिम से जहां खिलाड़ी व्यायाम कर सकेंगे, वहीं क्रिकेट के लिए खास ट्रैक भी तैयार कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक से लाभ मिल सके। इसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था होगी।

ग्राम पंचायतों में पूर्व बने खेल मैदानों की भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसमे सबसे बड़े बने खेल मैदान को भी शामिल कर इसमे बुनियादी संसाधन बढ़ाए जाएंगे, जिससे कम खर्च में बेहतर कार्य कराया जा सके। नई कार्य योजना में शामिल किए गए मैदान में चारो तरफ दीवार बनाए जाने के साथ ही दर्शक दीर्घा भी बनवाया जाएगा, जिससे आस-पास के लोग भी खेल का मनोरंजन ले सकें।

जल्द शुरू कराया जाएगा कार्य

खेल मैदान बनाने के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक पर न्यूनतम 60 लाख व अधिकतम 80 लाख रुपये खर्च होने हैं। ऐसे में इस पूरे प्रोजेक्ट पर 12 से 13 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभा को मंच देना है। इन खेल मैदानों आस-पास के युवा अभ्यास कर सकेंगे। अगले कुछ दिनों में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -नंदलाल, उपायुक्त श्रम रोजगार।