उस्मान-ए-गनी की याद में हुआ जलसा
जासं जौनपुर उस्मानिया कमेटी ने शाही अटाला मस्जिद के पूर्वी गेट पर गुरुवार की शाम
जासं, जौनपुर: उस्मानिया कमेटी ने शाही अटाला मस्जिद के पूर्वी गेट पर गुरुवार की शाम आठ बजे उस्मान ए गनी की शहादत की याद में जलसे का आयोजन किया। जलसे की शुरुआत हाफिज मोहम्मद शारीम ने तेलावते कलाम पाक से की। उसके बाद हाफिज मोहम्म्द शाहीद, अजीम जौनपुरी, मोहम्मद निजामी ने नाते नबी पेश किया। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि उस्मान ए गनी की शहादत उस वक्त हुई जब वह कुरआन पढ़ रहे थे। इससे हम मुसलमानों को यह सबक लेना चाहिए कि हमको नमाज व कुरआन का पाबंद होना चाहिए। मौलाना कयामुद्दीन ने सलाम व दुआ के साथ जलसा खत्म कराया। अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद और संचालन नेयाज ताहिर शेखू ने किया। इस मौके पर हाजी अब्दुल अव्वल, हाजी अब्दुल अहद, हाजी फैसल, अनवारुल हक गुड्डू, हाफिज शाह, शकील मंसूरी, हाजी हबीब राइनी आदि मौजूद रहे।