संगठित शक्ति से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव
राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को विखंडित करने के लिए अराजकता फैलाने में लगी हैं। इनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संगठित शक्ति का होना आवश्यक है। संगठित शक्ति से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कमलेश जी ने सबेली में धनुष यज्ञ रंगमंच पर आयोजित मकर संक्रांति के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
जासं, सुजानगंज (जौनपुर): राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को विखंडित करने के लिए अराजकता फैलाने में लगी हैं। इनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संगठित शक्ति का होना आवश्यक है। संगठित शक्ति से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कमलेश ने सबेली में धनुष यज्ञ रंगमंच पर आयोजित मकर संक्रांति के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से ही हिदू समाज शक्तिशाली हो सकता है। नागरिकता संशोधन कानून 2019 की विवेचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह नागरिकता देने के लिए आया है न कि किसी की नागरिकता लेने को। इस अधिनियम का समर्थन करना हर राष्ट्रवादी व्यक्ति का परम कर्तव्य है। उन्होंने 18 जनवरी को काशी में होने वाले तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया लाल पांडेय, संचालन राम प्रकाश चतुर्वेदी व प्रार्थना धीरज ने किया। इस अवसर पर राम अजोर यादव, राम लाल यादव, ब्रह्मदेव गौतम, विनोद पांडेय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।