विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए संस्था प्रतिबद्ध
विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए संस्था प्रतिबद्ध
जागरण संवाददाता, जौनपुर : टीडी इंटर कालेज के मार्कडेय सिंह सभागार में बुधवार को संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने संस्थापक तिलकधारी सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कालेज का संचालन संस्थापक के आदर्शो के अनुरूप किया जा रहा है। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। इस कालेज की प्रतिभाएं अपनी ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर बिखेर रही हैं।
प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को संसाधनों का अभाव नहीं होने दिया जायेगा। डा. प्रीति उपाध्याय के दिशा निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने अतिथियों को स्मृति चित्र तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. अरुण कुमार सिंह, डा. डीआर सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश चंद्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह, डा. सुभाष सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डा. श्रीप्रकाश सिंह व संचालन डा. सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।