विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में किशोरी का रोकवाया निकाह, लिया अपने संरक्षण में, बरात बैरंग वापस लौटी

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:38 PM (IST)

जौनपुर के शाहगंज में पुलिस और महिला कल्याण विभाग ने एक नाबालिग किशोरी का निकाह रुकवा दिया। किशोरी को विभाग ...और पढ़ें

जौनपुर में नाबालिग किशोरी का निकाह रोका, महिला कल्याण विभाग ने लिया संरक्षण में।

जौनपुर में नाबालिग किशोरी का निकाह रोका, महिला कल्याण विभाग ने लिया संरक्षण में।

HighLights

  1. शाहगंज में नाबालिग किशोरी का निकाह रोका गया।

  2. पुलिस और महिला कल्याण विभाग ने की कार्रवाई।

  3. किशोरी को विभाग के संरक्षण में लिया गया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। शाहगंज नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित एक मैरिज लान में सोमवार को पुलिस व महिला कल्याण विभाग की टीम ने छापेमारी कर किशोरी का निकाह रोकवा दिया। छानबीन के बाद किशोरी को महिला कल्याण विभाग की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया। निकाह नहीं होने पर बरात बैरंग लौट गई। घटना चर्चा का विषय बन गई है।

नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री का निकाह प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ करना तय किया था। सोमवार की दोपहर निकाह के लिए बरात निर्धारित स्थान एराकियाना स्थित मैरिज लान पहुंची।

इसी दौरान किसी ने महिला कल्याण विभाग को मिली सूचना दी कि नाबालिग लड़की का निकाह कराया जा रहा है। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, सेंटर मैनेजर कविता वर्मा, सुपर वाइजर विकास बेनवंशी कोतवाली आ गए। निकाह रोकवाकर टीम किशोरी को कोतवाली ले गई और जरूरी लिखापढ़ी के बाद विभाग ने उसे संरक्षण में ले लिया। ऐसे में बरात बैरंग वापस लौट गई।