Move to Jagran APP

नगर में मिजिल्स का फैला प्रकोप

मिजिल्स के फैले प्रकोप से लोगों में दहशत बढ़ गई है। नगर के नखास मोहल्ले में मिजिल्स से एक ही परिवार के दस लोग चपेट में है। इससे आस-पास के लोगों में दहशत बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा अनजान है। इलाके के रामजी जायसवाल का पूरा परिवार मिजिल्स से पीड़ित है। सबसे पहले उनकी पुत्री तेजस्वी को मिजिल्स हुआ। देखते ही देखते परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए। इससे स्थानीय लोग भी खौफ में हैं। बताया जा रहा है कि आस-पास घरों में अन्य लोगों को भी मिजिल्स हुआ है, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मोहल्ले में गंदगी व फैली अव्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई नहीं की जा रही है। गंदगी की वजह से यहां अन्य संक्रामक बीमारियों के भी फैलने की आशंका बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:43 PM (IST)
नगर में मिजिल्स   का फैला प्रकोप
नगर में मिजिल्स का फैला प्रकोप

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मिजिल्स के फैले प्रकोप से लोगों में दहशत बढ़ गई है। नगर के नखास मोहल्ले में मिजिल्स से एक ही परिवार के दस लोग चपेट में है। इससे आस-पास के लोगों में दहशत बढ़ गई है। हैरानी की बात यह है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा अनजान है।

loksabha election banner

इलाके के रामजी जायसवाल का पूरा परिवार मिजिल्स से पीड़ित है। सबसे पहले उनकी पुत्री तेजस्वी को मिजिल्स हुआ। देखते ही देखते परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए। इससे स्थानीय लोग भी खौफ में हैं। बताया जा रहा है कि आस-पास घरों में अन्य लोगों को भी मिजिल्स हुआ है, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मोहल्ले में गंदगी व फैली अव्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन वास्तविकता इससे काफी दूर है। गंदगी की वजह से यहां अन्य संक्रामक बीमारियों के भी फैलने की आशंका बनी हुई है। रामजी का कहना है बीते दो माह से स्वास्थ्य विभाग की ओर किसी प्रकार का छिड़काव नहीं किया गया, जिससे संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.