Move to Jagran APP

2022 के चुनाव में कार्यकर्ता विपक्ष को भेजेंगे होम आइसोलेशन में : योगी

जागरण संवाददाता जौनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीडी कालेज मैदान में भाजपा

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 11:54 PM (IST)
2022 के चुनाव में कार्यकर्ता विपक्ष को भेजेंगे होम आइसोलेशन में : योगी
2022 के चुनाव में कार्यकर्ता विपक्ष को भेजेंगे होम आइसोलेशन में : योगी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीडी कालेज मैदान में भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि कोरोना काल में जनता की सेवा, फ्री उपचार, फ्री राशन, फ्री वैक्सीन सब भाजपा ने उपलब्ध कराया। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में सपा, बसपा व कांग्रेस का कोई नेता व कार्यकर्ता नहीं खड़ा था। तब इनका कोई अता-पता नहीं था, ये लोग होम आइसोलेशन में थे। अब वक्त आ गया है कि चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता इनको होम आइसोलेशन में भेजने का काम करें। गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री राशन दीपावली से बढ़ाकर होली तक कर दिया जाएगा। इसमें खाद्यान्न के साथ एक किलो दाल, एक किलो तेल, नमक भी दिया जाएगा।

loksabha election banner

बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का उत्साह 2022 विधानसभा चुनाव में जीत की गारंटी दे रहा है। यह विजय प्रचंड बहुमत की होगी। जितने भी भारत विरोधी तत्व हैं उनका एक तरफ ध्रुवीकरण हो रहा है। ऐसे में हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आन-बान शान की लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से मोदी के संकल्प 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' के साथ जुड़ने का आह्वान किया। योगी ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि जब पूरा प्रदेश भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में जुड़ा था तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उनकी तुलना जिन्ना से करके राष्ट्र तोड़क तत्व बनने का काम किया। यह लोग जिन्ना को महिमा मंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। अब लड़ाई राष्ट्रवाद व राष्ट्र विरोध के बीच में सिमटती हुई दिखाई दे रही है। यह वहीं तत्व हैं जो 2017 से पहले दंगे करवाते रहे, भाजपा व हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमा दर्ज कराते थे। युवाओं व बेरोजगारों की नौकरी पर डकैती डालने का काम करते थे और दूसरी तरफ आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे को बड़े ही बेशर्मी से वापस लेने का काम करते थे। प्रदेश में साढ़े चार साल में गुंडागर्दी, अराजकता, बेईमानी के रास्ते बंद हो गए। नौजवानों के साथ नौकरी के नाम पर खिलवाड़ बंद हो गया, किसानों का शोषण बंद हो गया। पिछले साढ़े चार सालों में अब प्रदेश में अपराधी सार्वजनिक लूटपाट, जमीन कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश के माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम हमने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सरोज पांडेय, मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, रविद्र जायसवाल, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.