Move to Jagran APP

प्रतिमाओं का विसर्जन आज, शक्ति कुंड का हुआ पूजन

जागरण संवाददाता जौनपुर जनपद में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 06:09 PM (IST)
प्रतिमाओं का विसर्जन आज, शक्ति कुंड का हुआ पूजन
प्रतिमाओं का विसर्जन आज, शक्ति कुंड का हुआ पूजन

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार को नगर के विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुंड का पूजन अर्चन किया गया। महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने सभी पूजन समितियों से आह्वान किया कि वह कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन करें। मूर्ति विसर्जन के लिए आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बनाए गए शक्ति कुंड का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन आचार्य पंडित निशा कांत द्विवेदी ने किया। यजमान की भूमिका में महासचिव अनिल साहू व उनकी पत्नी रहीं। अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने जनपद के शहरी क्षेत्र की पूजन समितियों से आग्रह किया है कि शुक्रवार को मां की प्रतिमा विसर्जन न्यूनतम सदस्य संख्या के साथ अपने पूजन पंडाल से सीधे शक्ति कुंज निकट सद्भावना पुल के लिए प्रस्थान करें। उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगा। मनीष देव, अनिल अस्थाना, लाल चंद निषाद, डा. विजय रघुवंशी, सचिव मनीष गुप्ता , सुमित उपाध्याय , अतुल प्रताप सिंह, डाक्टर नीतीश सिंह, शैलेश यादव, चंद शेखर गुप्ता, राजदेव यादव, विजय गुप्ता, रिकू यादव, संदीप जायसवाल, संजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.