Move to Jagran APP

जौनपुर में बरात के जाने के समय दूल्हा लापता, वर-वधू पक्ष परेशान

कृपाशंकर यादव के बेटे सर्वेश यादव (25) का विवाह खपरहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ कल होना था। आज उसकी बरात बरात सोनपुरा खपरहा गांव जानी थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:58 AM (IST)
जौनपुर में बरात के जाने के समय दूल्हा लापता, वर-वधू पक्ष परेशान
जौनपुर में बरात के जाने के समय दूल्हा लापता, वर-वधू पक्ष परेशान

जौनपुर, जेएनएन। विवाह में बरात के जाने के समय दूल्हा के गायब हो जाने से जौनपुर के दो गांव में माहौल बेहद गमगीन है। यहां के दूबक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव में शादी के दिन दूल्हे के घर न पहुंचने से परिवार में मातम छा गया है। इसकी वजह से वर और वधू दोनों पक्षों में जश्न अब अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया है। दुल्हन का परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। दोनों परिवारों के लोग दूल्हे की खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

loksabha election banner

कृपाशंकर यादव के बेटे सर्वेश यादव (25) का विवाह सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा खपरहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ कल होना था। आज उसकी बरात बरात सोनपुरा खपरहा गांव जानी थी। दूल्हे व दुल्हन के घर में खुशनुमा महौल था। सभी मेहमान आ गए थे। इसी बीच यह स्थिति आ गई।

दूल्हा सर्वेश कुमार यादव एमबीए की पढ़ाई कर दिल्ली के एक मार्केटिंग कम्पनी में कार्य करता है। बुधवार को घर पर फोन कर बताया कि हम दिल्ली से शापिंग कर घर आ रहे हैं। घर वाले आश्वस्त हो गए कि गुरुवार को सर्वेश घर पर आ जायेंगे। गुरुवार की देर रात तक परिवार वाले सर्वेश का राह देखते रहे लेकिन वह घर नही आया। आज उसकी बारात जानी है लेकिन सर्वेश का कुछ पता नही लग सका। परिवार के लोग दिल्ली में जाकर खोजबीन करने में लगे हुए हैं।

इधर परिवार के लोग मोबाइल पर लगातार सम्पर्क कर रहे हैं, लेकिन सर्वेश का मोबाइल बंद है। परिवार के लोग सर्वेश को खोजने दिल्ली भी रवाना हो गये हैं। इधर पुलिस भी तहकीकात में लग गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.