Move to Jagran APP

सत्कर्मो से याद किए जाते हैं महान व्यक्ति

-जरूरतमंदों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे मातासेवक उपाध्याय -भाजपा नेता की पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री व सांसद पुण्य स्मरण सिकरारा (जौनपुर) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मातासेवक उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव भुइला में सादगी पूर्वक मनाई गई। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यमंत्री सांसद सहित तमाम गणमान्य उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 11:03 PM (IST)
सत्कर्मो से याद किए जाते हैं महान व्यक्ति
सत्कर्मो से याद किए जाते हैं महान व्यक्ति

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मातासेवक उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव भुइला में सादगी पूर्वक मनाई गई। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यमंत्री, सांसद सहित तमाम गणमान्य उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि महान व्यक्ति अपने सत्कर्मो से याद किए जाते हैं। श्री उपाध्याय हमेशा किसान, गरीब, पिछड़ों और समाज के पिछले कतार में खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते थे। उनके आदर्शो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा उनका सारा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज ने कहा वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि श्री उपाध्याय जाति धर्म, पार्टी से उठकर एक अलग शख्शियत रहे। इतिहास उन्हीं को याद करता है जो इतिहास बनाता है। स्वर्गीय उपाध्याय की पुत्री पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, पुत्र संतोष उपाध्याय सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। शुक्रवार को पुण्यतिथि के मौके पर परिवार के सदस्य उत्तम उपाध्याय, पूर्व नपाध्यक्ष दिनेश टण्डन, अशोक सिंह, जगत नारायण दुबे, विवेक सिंह 'राजा', पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.