नारी सुरक्षा को लेकर सरकार की नेक पहल
जागरण संवाददाता, जौनपुर: सरकार ने नारी सुरक्षा को लेकर अच्छी पहल की है। मंगलवार को ि
जागरण संवाददाता, जौनपुर: सरकार ने नारी सुरक्षा को लेकर अच्छी पहल की है। मंगलवार को जिले में नारी सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर सजग रहने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 की विशेषता भी बताई गई।
टीडी इंटर कालेज में नारी सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा.अनिल पांडेय और सीओ सिटी नृपेंद्र कुमार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने पर जोर दिया। मड़ियाहूं स्थित स्वामी विवेकानंद बालिका इंटर कालेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने कहा कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, तब तक अधिकारों की रक्षा संभव नहीं होगी। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है। महिलाओं को अनजान लोगों से भी सावधान रहने की जरूरत है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा सेल 1090 पर संपर्क करने पर तुरंत महिला अधिकारी की सहायता ली जा सकती है। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से भी संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा, प्रधानाचार्य श्याम प्यारी पटेल, कमला देवी, राम बहादुर पटेल सहित विद्यालय की तमाम छात्राएं उपस्थित रही।
चलाया हस्ताक्षर अभियान
मछलीशहर (जौनपुर): घरेलू ¨हसा, दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए महिला समाख्या की तरफ से आवाज उठाई गई है। इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरुकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को तहसील में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सुशीला की अगुवाई में तहसील परिसर में लोगों से महिला ¨हसा के बाबत मत लिया गया। इसे समाप्त करने के लिए सुझाव लिए गए साथ ही बैनर पर हस्ताक्षर कराए गए। लगभग सैकड़ों लोगों ने महिला ¨हसा रोकने के बाबत समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान महिला समाख्या की रेखा मौर्या, सुमन देवी, राजकुमारी, सुनीता आदि मौजूद रही।