प्रदेश को बांटकर बनाए जाएं चार राज्य
भारतीय जन नायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप ¨सह ने कहा कि बड़े क्षेत्रफल के कारण ही यूपी विकास के मामले में पिछड़ा है। इस बांटकर चार प्रांत बनाए जाने चाहिए। वह शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: भारतीय जन नायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप ¨सह ने कहा कि बड़े क्षेत्रफल के कारण ही यूपी विकास के मामले में पिछड़ा है। इस बांटकर चार प्रांत बनाया जाना चाहिए। वह शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योगों के अभाव से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। पार्टी सत्ता में आने पर हर युवा को रोजगार देगी। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। युवाओं को टिकट में तरजीह दी जाएगी। उन्होंने उज्ज्वला योजना को पूरी तरह फेल बताया। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए मनी ट्रांसफर सीधे लाभार्थी के खाते में किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजने का अधिकार मिलना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के महासचिव राज कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ल सत्पथी आदि मौजूद रहे।