दुर्घटनाओं में चार घायल
महराजगंज थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गए। रामपुर गांव में सोमवार को सवेरे ट्रैक्टर पलटने से रिकू यादव और सहयोगी महेंद्र निवासी गांव भटौली घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 06:05 AM (IST)
जासं, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गये। रामपुर गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से रिकू यादव और सहयोगी महेंद्र निवासी गांव भटौली घायल हो गये। ट्रैक्टर के नीचे दबे रिकू यादव को पास में भवन निर्माण में लगे मजदूरों ने ट्रैक्टर उठाकर निकाला। दोनों का इलाज चल रहा है। उधर, लोहिदा-तेजी बाजार मार्ग पर रसिकापुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार महराजगंज थाना के मितावां गांव निवासी मोहित सिंह व सहोदरपुर निवासी राज कुमार सिंह घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें