दहेज हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार
क्षेत्र के ददरा गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से चार पति सोने लाल, ससुर चंद्र प्रकाश, सास लालती देवी व चचिया ससुर सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
जासं, मड़ियाहूं (जौनपुर): क्षेत्र के ददरा गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपितों में से चार पति सोने लाल, ससुर चंद्र प्रकाश, सास लालती देवी व चचिया ससुर सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी सोने लाल पटेल की पत्नी राधा पटेल (19) की शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में फांसी से लटकी लाश पाई गई थी। मृतका के भाई सतीश पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।