संकल्प दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी के 75 वीं जयंती पर जिलेभर में कांग्रेसियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व पीएम की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल तो किसी ने रचना विशेष विद्यालयों में फल बांटे व युवा कांग्रेसियों ने रक्तदान किया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी के 75 वीं जयंती पर जिले भर में कांग्रेसियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व पीएम की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल तो किसी ने रचना विशेष विद्यालयों में फल बांटे व युवा कांग्रेसियों ने रक्तदान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75 वीं जयंती इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इसके पहले जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल व अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। जिला कार्यालय पर श्री सिंह ने कहा कि 21 वीं सदी के महानायक व देश में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक राजीव ने जो सपना देखकर रचना व निर्माण की नींव रखी थी, देश उसी राह पर निरंतर आगे बढ़ते हुए मंगलयान तक का सफर सुनिश्चित कर रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, देवानंद मिश्र, विजय शंकर उपाध्याय, डा.राकेश उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, प्रेम नारायण यादव, तिलकधारी निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, राजकुमार निषाद आदि मौजूद रहे। संचालन शिव मिश्रा ने किया। पूर्व पीएम राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में रक्तदान किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि पंचायती राज, डिजिटल इंडिया, जवाहर नवोदय विद्यालय और इग्नू जैसे महान कार्यो की शुरूआत करने के लिए हमेशा याद किए जाऐंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव नीरज राय, फैसल हसन, जय मंगल यादव, प्रमोद यादव, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर खुटहन के दौलतपुर गांव में उनकी प्रतिमा स्थल पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेता इंद्रमणि दूबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, पंकज शर्मा, राजमणि मौर्य, गंगा प्रसाद मिश्र, नीलेश पांडेय, प्रसिद्ध नारायण चौबे आदि मौजूद रहे।