Move to Jagran APP

छेड़खानी में पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख गिरफ्तार

महराजगंज थाना पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित महराजगंज विकास खंड के पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख लालचंद गौतम एडवोकेट को गुरुवार की रात घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान गांव की आशा बहू शैलेष सिंह की तहरीर पर बुधवार को पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख के विरुद्ध गाली-गलौच छेड़खानी व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:07 AM (IST)
छेड़खानी में पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख गिरफ्तार
छेड़खानी में पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख गिरफ्तार

जासं, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित महराजगंज विकास खंड के पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख लालचंद गौतम को गुरुवार की रात घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान गांव की आशा बहू शैलेष सिंह की तहरीर पर बुधवार को पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख के विरुद्ध गाली-गलौच, छेड़खानी व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आशा बहू का आरोप था कि शाम को वह गांव में प्रवासियों का सर्वे करने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही निवासी लालचंद्र गौतम ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए छेड़खानी की और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.