फ्लाप रहा आयोजन, निराश लौटे 606 फरियादी
??? ???????? ?? ?????? ???? ?? ???? ?? ??? ??????? ?????? ???? ?? ?????? ??????? ??? ??? ???????? ??? ???? ???, ????? ?????? ???? ??? ?? ??? ?? ?????? ?????? ?? ??? ?? ??? ??????? ????? ?? ?????? ??? ?????? ???? ??? ????? ???? ?????? ???????? ?? ?? ??????? ??? ???? ??? 659 ??????????? ??? 606 ??? ?????? ?? ??? ???? ???? ??? ??? ??????? ?? ???? ????? ??? 53 ?? ??????? ????????? ??????? ?? ???????? ?? ????
जागरण संवाददाता, जौनपुर : नरक चतुर्दशी की छुट्टी होने के कारण इस बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को सभी तहसीलों में किया गया, ¨कतु परिणाम वहीं ढाक के तीन पात ही निकला। स्थिति यह रही कि खुद अधिकारी विलंब से पहुंचे और आयोजन पूरी तरह फ्लाप रहा। सरकारी आंकड़ों के ही मुताबिक बात करें तो 659 फरियादियों में 606 को निराशा ही हाथ लगी। पूरे दिन में अफसरों की फौज मिलकर महज 53 जन शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर सकी।
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक होना था, ¨कतु खुद जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी करीब ग्यारह बजे पहुंचे। इसके बाद एसपी दिनेश पाल पहुंचे। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के पूरे जोरावर गांव निवासी शेषधर पांडेय व मछलीशहर जमालपुर गांव निवासी अर्जुन ने शिकायत किया। आरोप लगाया कि पिता की मृत्यु होने के बाद तहसील कर्मियों व लेखपाल द्वारा वरासत दर्ज नहीं की जा रही है। सरायबीका के राम फकीर ने आरोप लगाया कि पैमाइश किए बिना ही तहसील प्रशासन से मिलकर विरोधी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। खजुरहट से आए ग्रामीणों ने प्रधान पर नाली, खडंजा व शौचालय में मानक के अनुरूप कार्य न कराए जाने का आरोप लगाया। जयनाथ जायसवाल ने मछलीशहर कोतवाली के बगल प्रशासन की मिली भगत से स्थगन आदेश के बावजूद खुद की भूमि पर कब्जा करने का आरोप विरोधियों पर लगाया। केराकत तहसील में अधिकांश कुर्सिया खाली रही। हालांकि एडीएम आरपी मिश्रा ने यहां तीन विभागों के पांच अधिकारियों को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। संपूर्ण समाधान दिवस पर एक नजर
तहसील-प्रार्थना पत्र- निस्तारित- लंबित
केराकत-149-9-140
बदलापुर-134-1-133
मड़यिाहूं-108-9-99
शाहगंज-107-14-93
म.शहर-106-10-96
सदर-55-10-45