महिला से छेड़खानी, आरोपित हिरासत में
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दोपहर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन बेचने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जासं, जलालपुर (जौनपुर): क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दोपहर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन बेचने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के परिवार के एक पुरुष को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि फेरी वाला युवक अकेली पाकर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा।महिला के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित फेरीवाले के साथ ही महिला के परिवार के भी एक सदस्य को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।