नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपित पर केस दर्ज
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की बहन की शादी पहड़िया वाराणसी में हुई है। वह अक्सर बहन के घर आती-जाती थी। वहीं के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। एक साल में कई बार शारीरिक संबंध स्थापित करने से किशोरी गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। किशोरी ने थाने में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित रवि राजभर निवासी अकठा, पहड़िया, वाराणसी के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।