ढिबरी गिरने से महिला झुलसी
बक्शा थाना क्षेत्र के लखौंवा में बुधवार की देर शाम ढिबरी गिरने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 08:19 PM (IST)
जासं, जौनपुर : बक्शा थाना क्षेत्र के लखौंवा में बुधवार की देर शाम ढिबरी गिरने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस रहता है। घर पर उसकी पत्नी प्रिया अकेली रहती है। वहीं पड़ोस में जन्मदिन समारोह में जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान जलती ढिबरी गिर जाने से साड़ी में आग पकड़ लेने से झुलसने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें