किशोरी से छेड़खानी में एक गिरफ्तार
महराजगंज थाना पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के आरोपित तीन बेटियों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि लोहरियांव गांव की किशोरी गत दस अप्रैल को दोपहर में गांव में स्थित दुकान से सामान लेकर घर वापस जा रही थी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 07:58 PM (IST)
जासं, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के आरोपित तीन बेटियों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि लोहरियांव गांव की किशोरी गत दस अप्रैल को दोपहर में गांव में स्थित दुकान से सामान लेकर घर वापस जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर सूरज गौतम उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचक चौकी प्रभारी तेजी बाजार अजीमुस्सलाम ने आरोपित सूरज गौतम को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें