किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा
जागरण संवाददाता जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा रामसागर में मनबढ़ों ने अनुसूचित
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा रामसागर में मनबढ़ों ने अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। उक्त गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री को स्कूल जाते-आते कुछ युवक छेड़ते थे। किशोरी ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता ने विरोध किया तो मनबढ़ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर लिखित सूचना दी। पुलिस ने घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार व परीक्षण कराया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें