Move to Jagran APP

12 किलो प्रतिबंधित मांस संग पिता-पुत्र गिरफ्तार

बक्शा थाना पुलिस ने 12 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ शुक्रवार की देर शाम पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद की है। गोवध निवारण अधिनियम व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 05:32 PM (IST)
12 किलो प्रतिबंधित मांस संग पिता-पुत्र गिरफ्तार
12 किलो प्रतिबंधित मांस संग पिता-पुत्र गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा थाना पुलिस ने 12 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ शुक्रवार की देर शाम पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद की है। गोवध निवारण अधिनियम व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि सदरुद्दीनपुर गांव स्थित यूकेलिप्टस के बाग में बाइक सवार दो लोग गोमांस को लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। उप निरीक्षक आरडी यादव व पुलिस चौकी इंचार्ज धनियामऊ दीप नारायण आर्य के साथ हमराही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से करीब 12 किलोग्राम गोमांस व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक मिली। गिरफ्तार आरोपितों में अजीज व उसका पुत्र मोहम्मद अल्ताफ है। पिता-पुत्र ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे चोरी-छिपे फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से गोमांस की सप्लाई करते हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र का चालान कर दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.