Move to Jagran APP

चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें

जागरण संवाददाता केराकत (जौनपुर) नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात संपन्न ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:50 PM (IST)
चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें
चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात संपन्न हुआ। भरत मिलाप देखने के लिए नगर व क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी रही। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन देख लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष भी किया।

loksabha election banner

इसके पूर्व भरत को सूचना देने आए हनुमान की भी जयकारा लगा। भरत मिलाप के बाद श्रीराम का राजतिलक हुआ। भरत ने जिस खड़ांऊ को रखकर 14 साल तक पूजा की उस खड़ाऊं को श्रीराम को अर्पित किया। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम को रामरथ को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी। भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कोतवाल लक्ष्मण पर्वत रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, पिकू कमलापुरी, वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय, शरद गुप्त, कृष्ण कुमार जायसवाल के अलावा कई वक्ताओं ने भरत और भगवान राम के मिलाप के बारे में प्रकाश डाला। इसके साथ ही भरत मिलाप समिति के प्रबंधक सुशील पटवा, दिनेश श्रीवास्तव, मृत्युंजय गुप्त, संजय प्रजापति, डब्लू, सूर्य प्रकाश सेठ, गुड्डू सेठ, छोटू सेठ, संतोष टेलर, सुनील गुप्ता मैनेजर, धनंजय गुप्त, मनोज कमलापुरी, राजू सेठ आदि रहे। अध्यक्षता रजनीकांत कमलापुरी व संचालन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व डा. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने संयुक्त रूप से किया।

चारों भाइयों का अलौकिक मिलन

बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र के दाउदपुर बरुआन में शुक्रवार को भरत मिलाप में भगवान श्रीरामचंद्र,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न समेत चारों भाइयों का अलौकिक मिलन देख प्रेम, करुणा और सम्मान देखते ही बन रहा था। प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण और महाबली हनुमान जी की झांकी पहुंचते ही जय श्रीराम गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अखंड रामलीला धर्म मंडल के तत्वावधान में पांच दिनों तक श्रीराम की लीलाओं का सफलतापूर्वक मंचन व विजय दशमी के बाद भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण शुक्ल, मनोज शुक्ल, महेंद्र शुक्ल, कपिल शुक्ल, विजयशंकर, सत्या शुक्ल, नभगेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.