विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में दंगा भड़काने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आठ आरोपित गिरफ्तार

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 07:16 PM (IST)

जौनपुर में ट्रक चालक विशाल यादव की हत्या के बाद हुए बवाल के संबंध में लाइन बाजार थाना पुलिस ने ...और पढ़ें

विशाल यादव हत्याकांड के बाद जौनपुर में बवाल, दंगा भड़काने के आरोप में आठ गिरफ्तार। (AI Image)

विशाल यादव हत्याकांड के बाद जौनपुर में बवाल, दंगा भड़काने के आरोप में आठ गिरफ्तार। (AI Image)

HighLights

  1. विशाल यादव हत्याकांड के बाद हुए बवाल पर मुकदमा दर्ज।

  2. दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर आठ गिरफ्तार।

  3. पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी ट्रक चालक विशाल यादव उर्फ मोनू हत्याकांड के बाद हुए बवाल के संबंध में शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें कई नामजद व बड़ी संख्या में अज्ञात आरोपित किए गए हैं।

इन पर दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने व रास्ता जाम कर सामान्य आवागमन बाधित करने का आरोप है। आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश किए जाने के साथ अज्ञात आरोपितों को चिह्नित करने को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह लगभग 7.30 बजे विशाल यादव की रामदयालगंज बाजार के पास हमलावरों ने सरिया, शाकर, लाठी-डंडे व ईंट से वार कर सरेआम हत्या कर दी थी। आक्रोशित स्वजन व सैकड़ों ग्रामीणों ने शव लेकर बाजार में ईंट-पत्थर चलाकर दुकानें बंद करा दी थीं। चार घंटे से ज्यादा समय तक लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक की थी।

हिंसा पर उतारू भीड़ पर नियंत्रण करने को मौके पर मौजूद पुलिस उच्चाधिकारियों को कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी थी। दोपहर एक बजे पुलिस रास्ता जाम समाप्त कराकर शव कब्जे में ले सकी थी।

थाने की पुलिस टीम ने आठ आरोपितों रसैना गांव निवासी सौरभ यादव, तिवारीपुर निवासी राहुल यादव, कुद्दूपुर श्रीनगर निवासी प्रियांशु यादव, पतिराम यादव, कादीपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह, रंजीतपुर निवासी लल्लन सोनकर, हरेराम यादव व पचोखर निवासी अमित मौर्य उर्फ नाटे को शनिवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान कर दिया।