विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के ल‍िए हो रहे प्रयास

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:41 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अपने इंजीनियरिंग संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है। ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार पर जोर।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार पर जोर।

HighLights

  1. कुलपति ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार पर बल दिया।

  2. एआई, साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करें।

  3. शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने, शोध पर विशेष जोर।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के नए शिखर पर ले जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल तेज कर दी है।शनिवार शाम कुलपति सभागार में आयोजित इंजीनियरिंग संकाय के संविदा एवं अतिथि प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने संस्थान के विकास का सकारात्मक खाका खींचा।

कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक पहचान उसके भव्य भवनों से नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार से होती है। उन्होंने शिक्षकों से ‘मानवहित और राष्ट्रहित’ को सर्वोपरि रखते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बदलते तकनीकी परिदृश्य का हवाला देते हुए कुलपति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा व आधुनिक विषयों को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम को अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर उपयोगी बदलाव के सुझाव मांगे गए हैं।

शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए टाइम-टेबल के पुनरीक्षण, नियमित कक्षाओं, शोध और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों में अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए उन्हें पुस्तकालय से जोड़ने और उपलब्ध संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।छात्रों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। अंत में कुलपति ने कठिन परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से जुटे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।