Move to Jagran APP

कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक कार्य को किया ठप

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने गुरुवार को छह बिदु समझौते पर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों पर अमल न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्य को गुरुवार से ठप कर दिया। कहा जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:11 AM (IST)
कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक कार्य को किया ठप
कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक कार्य को किया ठप

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने गुरुवार को छह बिदु के समझौते पर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों पर अमल न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्य को गुरुवार से ठप कर दिया। कहा जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

loksabha election banner

कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि पांच माह पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह बिदु के मांगपत्र पर सहमति जताई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक भी मांग पर कोई अमल नहीं किया गया। सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। कुछ दिन पहले कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने कर्मचारी संघ की मांग को मानने से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारी नाराज चल रहे थे और कुलपति का दफ्तर में बैठना कम हो रहा था। कर्मचारी संघ के महामंत्री डा.स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सभी काम हो रहे हैं सिर्फ कर्मचारियों के हित का कोई भी काम नहीं हो रहा है। इसलिए प्रशासनिक भवन का कामकाज भी नहीं होने दिया जाएगा। उपाध्यक्ष रामजस मिश्र का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सभी तरह के कामों को करने के लिए समय और संबंधित लोगों की उपलब्धता है लेकिन कर्मचारी हित का काम करने के लिए वह दूसरे पर निर्णय छोड़ रहे हैं। इससे उनकी मानसिकता साफ पता चलती है। प्रशासनिक भवन का कामकाज ठप होने से कर्मचारियों ने बाहर घूम टहल कर समय व्यतीत किया। संघ ने कहा कि मांग पर जल्द अमल नहीं किया गया तो कर्मचारी जल्द प्रदर्शन शुरू कर देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.