विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सी-डैक की वैज्ञानिक डॉ. कल्पना जौहरी ने स‍िखाई ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग की बारीक‍ियां

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 06:52 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सी-डैक की वैज्ञानिक डॉ. कल्पना जौहरी ने बीसीए और एमसीए के छात्रों को ऑब्जेक्ट ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डॉ. कल्पना जौहरी ने सिखाई ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग की बारीकियां।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डॉ. कल्पना जौहरी ने सिखाई ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग की बारीकियां।

HighLights

  1. डॉ. कल्पना जौहरी ने ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग सिखाई।

  2. छात्रों को प्रोग्रामिंग की मूलभूत अवधारणाएं समझाई गईं।

  3. सॉफ्टवेयर विकास में OOP के महत्व पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग में बीसीए एवं एकीकृत एमसीए के विद्यार्थियों के लिए ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिक डॉ. कल्पना जौहरी ने विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग की मूलभूत अवधारणाओं और उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी।

डॉ. कल्पना जौहरी ने वर्ग, वस्तु, संलग्नकरण, वंशानुक्रम, बहुरूपता और अमूर्तता जैसी प्रमुख अवधारणाओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि ऑब्जेक्ट आधारित प्रोग्रामिंग आधुनिक सॉफ्टवेयर निर्माण की महत्वपूर्ण पद्धति है। इससे प्रोग्राम को व्यवस्थित बनाने, कोड का दोबारा उपयोग करने और सॉफ्टवेयर के रखरखाव में सुविधा मिलती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग की अवधारणाओं को वास्तविक समस्याओं से जोड़कर समझने तथा तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कहा कि कंप्यूटर विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए प्रोग्रामिंग की बुनियादी अवधारणाओं की स्पष्ट समझ जरूरी है। इससे उन्हें उन्नत तकनीक, सॉफ्टवेयर विकास और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सुरजीत यादव, पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय, सहायक आचार्य आदित्य कुमार, अवधेश कुमार यादव और प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहे।