दहेज हत्यारोपित पति व ससुर गिरफ्तार
सिकरारा थाना पुलिस ने दहेज हत्यारोपित पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सहयोगियों के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या में वांछित जमुआं गांव निवासी रामनाथ प्रजापति व उसके पुत्र तेरस प्रजापति को गुलजारगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जासं, जौनपुर: सिकरारा थाना पुलिस ने दहेज हत्यारोपित पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सहयोगियों के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या में वांछित जमुआं गांव निवासी रामनाथ प्रजापति व उसके पुत्र तेरस प्रजापति को गुलजारगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे। मालूम हो कि तेरस प्रजापति की पत्नी सीमा की मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में फांसी से लटकी लाश पाई गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।