खाता संचालन पर रोक से विकास कार्य प्रभावित
एक पखवारे से महाराजगंज विकासखंड के सभी
जासं, तेजीबाजार (जौनपुर): एक पखवारे से महाराजगंज विकासखंड के सभी 89 ग्राम पंचायतों में 14वां वित्त के खाता संचालन पर रोक लगने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। खाता संचालन नहीं हो पाने की वजह से नाली, खड़ंजा निर्माण, शौचालय कार्य पूरी तरह से ठप है। 29 जनवरी को खंड विकास अधिकारी महाराजगंज सतीश चंद्र पांडेय ने विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न बैंकों में पत्र प्रेषित किया था, जिसके बाद से खातों का संचालन बंद है। प्रधान अमारी रोहित ¨सह का कहना है खाता संचालन पर रोक लगने से गांव में स्वच्छता अभियान मिशन प्रभावित हो रहा है। केवटली डेल्हूपुर प्रधान सावित्री मोदनवाल का कहना है खाता बंद होने की वजह से विकास प्रक्रिया अवरूद्ध है। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सचिवों के स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण खाता संचालन पर रोक लगाई गई थी, जिसे जल्द ही दोबारा शुरू कराया जाएगा।