सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
जासं, केराकत (जौनपुर): डोभी विकास खंड के ग्राम सभा हीरापुर मचहटी के ग्रामीणों ने मंग
जासं, केराकत (जौनपुर): डोभी विकास खंड के ग्राम सभा हीरापुर मचहटी के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका आरोप है कि आाजादी के सात दशक बाद भी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो सकी हैं। आज भी लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी से गांव में शासन की मंशा के अनुरूप विकास कराए जाने की गुहार लगाई।
उक्त गांव के दर्जनों लोग जिनमें महिलाएं भी थीं, तहसील मुख्यालय पर आकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका आरोप था कि खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण आज भी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। गांव में सड़क, नाली, खड़ंजा और शौचालय तक नहीं बने हैं। प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी से गांव में बुनियादी सुविधाएं शीघ्र मुहैय्या कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में लालचंद विश्वकर्मा, गीता देवी, शांति देवी, सीमा ¨सह, अशोक ¨सह, लीलावती, राजमन, राम सहाय, दीपक यादव, महेंद्र, परमदेव आदि रहे।