Move to Jagran APP

संदिग्ध हाल में वृद्धा का मिला शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता थानागद्दी (जौनपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति छातीडीह से क

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 08:05 PM (IST)
संदिग्ध हाल में वृद्धा का मिला शव, हत्या का आरोप
संदिग्ध हाल में वृद्धा का मिला शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर): जलालपुर थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति छातीडीह से कुछ दूरी पर मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को दोपहर वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट होने के कारण स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

loksabha election banner

छातीडीह निवासी मुन्ना राम के अनुसार उनकी 80 वर्षीय मां इनरा देवी सोमवार की सुबह गायब हो गई। काफी खोजने पर भी कहीं पता नहीं चला। दोपहर में घर से करीब दो सौ मीटर जिस मड़हे में वृद्धा रहती थी वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मुन्ना राम का आरोप है कि उनकी मां की हत्या की गई है। उनके मुताबिक छतरीपुर गांव निवासी चतुर्भुज मौर्य से करीब एक दशक से भूमि विवाद चला रहा है। दो माह पूर्व भी विवादित भूमि पर बने मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। स्वजन ने बताया कि सुबह दस बजे इनरा देवी गायब हुई। शव मिलने की सूचना चार बजे शाम दी गई। मृतका के शरीर में अकड़न थी, जो मरने के दस से बारह घंटे बाद आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चार दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शवगौराबादशाहपुर (जौनपुर): चार दिन से लापता व्यक्ति का मंगलवार को तियरी गांव घर से पांच सौ मीटर दूर कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छट्ठू (50) चार दिन पहले रहस्यमय स्थिति में लापता हो गए। तभी से स्वजन तलाश कर रहे थे। सुबह खेत में स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने झांका तो शव उतराया दिखा। ग्राम प्रधान ने थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा सहयोगियों के साथ आकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकलवाया। मृतक की शिनाख्त छट्ठू के रूप में हुई। मालूम हो कि छट्ठू की पत्नी का कुछ वर्षों पूर्व देहांत हो चुका है। वह दो बेटियों की शादी कर चुके थे। उनके कोई पुत्र नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.