सिलेंडर में लगी आग से महिला झुलसी
थानागद्दी(जौनपुर): चंदवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में रविवार की सुबह खाना बनाते समय लीक हो र
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 11:14 PM (IST)
थानागद्दी(जौनपुर): चंदवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में रविवार की सुबह खाना बनाते समय लीक हो रहे सिलेंडर से घर में आग लग गई। इससे महिला का हाथ झुलस गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे वंदना ¨सह किचन में चाय बनाने पहुंची थी। लाइटर जताते ही लीक हो रहे सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में वंदना का हाथ झुलस गया। आग से घर में रखा सामान भी जल गया। लपटों के बीच ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। महिला के पति विजय प्रधान हैं। बताया कि आग की वजह से लाखों का नुकसान हुआ है। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें