आग से छह छप्पर खाक, गाय मरी
अलग-अलग क्षेत्रों में आगजनी की घटना में छह छप्परों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलने के साथ ही एक गाय की मौत हो गई। बक्शा थाना क्षेत्र के गैरीखुर्द गांव में शुक्रवार की रात भीषण आग लग जाने से चार परिवारों का पांच छप्पर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आ जाने से एक गाय भी मौत हो गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। संजय गौड़ रात्रि करीब दस बजे खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे थे।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: अलग-अलग क्षेत्रों में आगजनी की घटना में छह छप्परों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलने के साथ ही एक गाय की मौत हो गई।
बक्शा थाना क्षेत्र के गैरीखुर्द गांव में शुक्रवार की रात भीषण आग लग जाने से चार परिवारों का पांच छप्पर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आ जाने से एक गाय भी मौत हो गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। संजय गौड़ रात्रि करीब दस बजे खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे थे। छप्पर जलते देख गांव वालों ने संजय को इसकी जानकारी दी। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग से पड़ोसी पुट्टुर गौड़, सालिक राम विश्वकर्मा एवं राधेश्याम विश्वकर्मा का पांच छप्पर व उसमें रखा खाद्यान्न, कपड़ा, रजाई गद्दा, चारपाई, समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। मगन लाल, भवनेश, कपिल आदि ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी।
बदलापुर के बेसहूपुर गांव में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। केदारनाथ पांडेय के छप्पर में आग की लपटें दिखाई दी। जबतक लोग समझ पाते आग ने उग्र रुप धारण कर लिया।