राष्ट्र निर्माण के अभियान में आगे आएं देशवासी
जागरण संवाददाता मछलीशहर (जौनपुर) श्रीराम धाम अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थली पर बनने
जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): श्रीराम धाम अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थली पर बनने वाला मंदिर सामान्य मंदिर नहीं, बल्कि भारत राष्ट्र का मंदिर है। हम देशवासी प्रभु श्रीराम के मंदिर के साथ ही हिदू राष्ट्र का भी सपना साकार करने जा रहे हैं, इसलिए देश के समस्त हिदू समुदाय को मंदिर व राष्ट्र निर्माण कार्य में सहयोग करना चाहिए। यह बातें विश्व हिदू परिषद के सह प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने नगर के एक पैलेस में श्रीराम मंदिर निधि संग्रह महाअभियान के जिला कार्यालय के शुभारंभ के बाद उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करते हुए कही। विश्व हिदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व गोपाल आश्रम फिरोजाबाद के पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्मस्थली पर उनके भव्य मंदिर निर्माण के महाअभियान में हर हिदू परिवार को तन, मन और धन से पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए। इसके पूर्व स्वामी विवेकानंद महाराज द्वारा विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाअभियान के जिला कार्यालय का शुभारंभ कराया गया। इस पर अवसर विश्व हिदू परिषद के विभाग संपर्क प्रमुख दीपक शुक्ल, जिलाध्यक्ष राम सहाय पांडेय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक ओम प्रकाश, •िाला मंत्री विशंभर दुबे, बजरंग दल विभाग संयोजक राज कुमार पटवा, जिला संयोजक राजेश गुप्त, रीना साकेत आदि उपस्थित थे।