Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन

राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जन्म दिन रविवार को कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मलिन बस्तियों में साफ-सफाई भी गई एवं पौधरोपण किया गया। खुटहन पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में पिलकिछा कार्यालय पर जन्म दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:05 AM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन
कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन

जासं, जौनपुर: राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन रविवार को कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मलिन बस्तियों में साफ-सफाई भी गई एवं पौधरोपण किया गया।

loksabha election banner

खुटहन: पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में पिलकिछा कार्यालय पर जन्म दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि उनकी कार्यकुशलता के दम पर पार्टी का जनाधार कई गुना बढ़ा है। इस मौके पर पवन शर्मा, परवेज अहमद, विनय मिश्रा, विजय उपाध्याय, डा रमेश बिद, देवेश उपाध्याय, विश्राम राम आदि मौजूद रहे।

बदलापुर: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर पौधारोपण करके उनके दीर्घायु होने की कामना किया। जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, गौरव सिह, विवेक यादव, जंग बहादुर, राजेश कनौजिया, सुरेंद्र यादव आदि थे।

मड़ियाहूं: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर प्रियंका का जन्मदिन मनाया। इस दौरान डा. आर सी पांडेय, महेंद्र बेनवंशी, अशोक दुबे, गौतम यादव, बेलाल अहमद, प्रेम बहादुर सिंह, इम्तियाज हाशमी, विजय यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.