कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी व पुलिस अमानवीय व्यवहार करने पर रोष जताया गया। प्रदेश सरकार को श्रमिक विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस को उनकी सेवा के लिए आगे आने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
जासं, जौनपुर: कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी व पुलिस के अमानवीय व्यवहार करने पर रोष जताया गया। प्रदेश सरकार को श्रमिक विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस को उनकी सेवा के लिए आगे आने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तुरंत रिहाई व श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से तत्काल उनके घरों तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर गौरव सिंह सनी, निलेश सिंह, पुष्कर निषाद, विजय यादव, अंकित निषाद, जैदी सिद्दीकी, इकबाल आदि मौजूद थे।