पेट्रो पदार्थो के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जौनपुर: पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के लेकर शहर कांग्रेस
जागरण संवाददाता, जौनपुर: पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का आम आदमी के हित से कोई सरोकार नहीं है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंदुभुवन ¨सह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक मूल्य पर पेट्रोल व डीजल ¨हदुस्तान में बेचा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल के अत्यधिक मूल्यों के मुनाफे से सरकार व प्रधानमंत्री अपने पूंजीपति मित्रों का हित साध रहे हैं। अब तक दस लाख करोड़ के मुनाफे का कोई हिसाब देश की जनता को नहीं दिया जा रहा है।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि देश की जनता को झूठे वादे पर बनी सरकार को समय पर जनता जवाब देगी।
धरना सभा को यतींद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, वीरेंद्र सोनकर, आनंद मिश्र, छोटे लाल यादव, विजय प्रताप ¨सह, शकुंतला शुक्ल, आनंद मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, राकेश उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर द्वारिका राव, तिलकू निषाद, राजनाथ निषाद, रामजी पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन दया सागर राय ने किया। दाम कम नहीं हुए तो आंदोलन
जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान ¨सह इंदू ने कहा कि विकास की आड़ में डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि अकारण है। इससे हर तबका परेशान है। उपभोक्ता, व्यापारी, किसान के साथ-साथ जन उपयोगी वस्तुओं का दाम भी बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार को पेट्रोल, डीजल के दामों पर नियंत्रण करना होगा। यदि दाम कम नहीं हुए तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।