Move to Jagran APP

समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब, गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें, समाजवाद, साम्यवादवाद नहीं राम राज्य से चलेगा भारत।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 12:49 PM (IST)
समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत : योगी आदित्यनाथ
समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत : योगी आदित्यनाथ

जौनपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब, गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें, समाजवाद, साम्यवादवाद नहीं राम राज्य से भारत चलेगा। उन्होंने कहा कि 1994-95 में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए शहीद हुए पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के नाम से अब जौनपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकर होगा। वह पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्य तिथि पर टीडी कालेज के मैदान में गुरुवार को आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में बोल रहे थे। 

loksabha election banner

पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पंडित दीनदयाल जी की कर्मभूमि रही है। यहीं उन्होंने अंत्योदय की बात की थी। इसी भाव को शहीद हुए उमानाथ सिंह ने आगे बढ़ाया और तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाया। उन्होंने वैचारिक प्रतिबध्दता को आगे बढ़या।

अब सरकार समानता का भाव पैदा करने का काम कर रही है। पहली बार गरीबों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं। इससे यदि सरकार के धन का एक-एक रूपया यदि किसी योजना के नाम पर भेज जाए तो वह सीधे उनके खाते में पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधम योजना के तहत  25 करोड़ खाते खोले गए। 82 करोड़ रुपये उनके द्वारा बैंक खाते में जमा किया गया।

सरकार के प्रयासों की दी जानकारी

पीएम आवास 2022 तक आवास उपलब्ध कराने की योजना चल रही है, लेकिन पूर्व की राज्य सरकार ने इसमें रुचि नहीं ली, क्योंकि उनके संस्कारो की कमी है, जिसे उन्होंने जन्म से नही सीखा। 2014 से 8 लाख 85 हजार आवास तैयार किए।

स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। दो अक्टूबर 2018 से 2 अक्टूबर 2020 तक विशेष कार्यक्रम चलेगा। गाँधी दर्शन अभियान नहीं आंदोलन बनना चाहिए। गोरखपुर और उसके ज़िले में रोगों से सैकड़ो मौते हुई। मीडिया से खूब हल्ला किया। 40 साल के आकड़ें को देखेंगे तो अगस्त माह में 400 मरीज भर्ती होते थे, जिनमें  सैकडॉ की मौत होती थी। इस बार 8 मौतें हुई है।

जनता से की अपेक्षा

सरकार ने 15 माह में एक करोड़ 25 लाख शौचालय का निर्माण किया। कांग्रेस पर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी हटाओ का खूब नारे दिए, लेकिन ईमानदारी से काम नहीं किए। 1970 जी दशक में कांग्रेस ने योजनाएं चलाई, किंतु लाभ पात्रों को नहीं मिल पाया। आज सरकार ने 87 लाख परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराए। 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन  उपलब्ध कराए।

उन्होंने स्वछता भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 15 सितम्बर स्वछता ही देश सेवा है कार्यक्रम चलेगा। हर नागरिक की हिस्सेदारी होनी चाहिए। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो अक्टूबर तक बेस लाइन सर्वे के आधार पर जिलों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। इसके बाद छूटे  बेस लाइन सर्वे से छूटे शौचालय विहीन लोगों के लिए भी एक-एक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

स्‍मृतियों को किया ताजा

अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद उमानाथ का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श प्रस्तुत कर बेहतर जनप्रतिनिधि होने का प्रमाण सामाजिक रूप से दिया। सपा के हल्लाबोल पर व्यापारियों के उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा को लेकर शहीद हुए। 24 साल पहले सत्ता की गुंडागर्दी चरम पर थी। आज तक भी उनके महान कारनामो को याद करना उनकी महानता का द्योतक।

आज भी जौनपुर या आस पास के जिलों में आता हूँ तो उस महान आदमी का नाम लिया जाता है। इस दौरान प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी,नगर विकास रे गिरीश चंद्र यादव, सांसद द्वव डॉ केपी सिंह, राम चरित्र निषाद, एमएलसी विद्या सागर सोनकर, विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक डॉ.लीना तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.