नागरिकता संशोधन बिल लोकतंत्र के लिए खतरा
केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये नागरिकता संसोधन बिल को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में बुधवार को जोगियापुर में उक्त बिल की प्रतियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए नागरिकता संशोधन बिल को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में बुधवार को जोगियापुर में उक्त बिल की प्रतियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
तबरेज ने कहा कि यह बिल आरएसएस का एजेंडा है। जो देश की एकता एवं अखंडता को तोड़ देगी। महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर, पं. जवाहर लाल नेहरू एवं मौलाना आजाद समेत सभी क्रांतिकारियों के सपनों को नष्ट करने वाला कानून भाजपा सरकार बनाना चाह रही है, जो सर्वथा अनुचित है। केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस बिल को पेश कर जनता का ध्यान बांटना चाह रही है। इस मौके पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती चौधरी, पूर्व विधायक राजेश गौतम, रमाशंकर गौतम, आजम जैदी, विशाल सिंह हुकुम, मुफ्ती हाशिम मेहंदी व ज्ञानेश सिंह, संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा, सौरभ शुक्ला मौजूद रहे। उधर, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के सम्मुख नागरिकता संशोधन बिल की प्रति को जलाकर अपना विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि इस बिल को हमने इसलिए जलाया है क्योंकि यह देश को बांटने वाला बिल है। सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, महिलाओं पर अत्याचार पर बात नहीं कर पा रही है तो इस बिल के जरिए सियासत करना शुरू कर दी है। इस मौके पर राछासं के जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी, गौरव सिंह, मो साजिद, अमन अग्रहरि, पवन पटेल, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष का स्वागत
आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भगौती प्रसाद चौधरी का प्रदेश महामंत्री पंकज सोनकर के नेतृत्व में टीडी कालेज के पास जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सत्यवीर सिंह, गौरव सिंह, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, शशांक सोनकर, विकास तिवारी, शैलेंद्र सिंह, आलोक सिंह आदि शामिल रहे।