जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से बच्चे की मौत, बिना अनुमति लगाया था पूजा पंडाल
जौनपुर के केराकत क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से सात वर्षीय बच्चे रिव्यांस सरोज की मौत हो ...और पढ़ें

जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट से बालक की मौत, बिना अनुमति लगा था पंडाल।
HighLights
जौनपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट से बालक की मौत।
सात वर्षीय रिव्यांस सरोज की आरती के दौरान हुई घटना।
पंडाल बिना अनुमति और बिजली कनेक्शन के स्थापित था।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान लोहे की पाइप में करंट उतरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान नीरज सरोज के पुत्र रिव्यांस सरोज के रूप में हुई। वह आजाद नगर बाजार के बखरी स्थित माइक्रोटेक स्कूल में एलकेजी का छात्र था।
रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुर्गा पूजा पंडाल में आरती हो रही थी। इसी दौरान पंडाल में लगी लोहे की पाइप में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से रिव्यांस गंभीर रूप से झुलस गया व कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। रिव्यांस की एक तीन वर्षीय छोटी बहन है। उसके पिता नीरज सरोज रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं।
बिना अनुमति लगाया गया था पूजा पंडाल
एसडीएम केराकत अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके साथ ही बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया गया था। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
