सर्पदंश से बालक मौत
क्षेत्र के नदौली गांव निवासी यदुनाथ यादव का पुत्र विपिन यादव कृष्ण जन्मोत्सव के लिए अपने साथियों के साथ बांस काटने गया था। जहां एक सांप ने पैर में लिपट कर काट लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:27 AM (IST)
जासं, केराकत(जौनपुर): क्षेत्र के नदौली गांव निवासी यदुनाथ यादव का पुत्र विपिन यादव (12) कृष्ण जन्मोत्सव के लिए अपने साथियों के साथ बांस काटने गया था। जहां एक सांप ने पैर में लिपट कर काट लिया। सांप काटने से परिजनों में खलबली मच गई। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर ले गए। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था। पिता यदुनाथ की अल्पायु में ही मौत हो चुकी है। घटना से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रह रह कर बेहोश हो जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें