धीरदास पुल की मजबूती जांची
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की टीम द्वारा शनिवार को शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर सई नदी पर बने बाबा धीरदास पुल के मजबूती का निरीक्षण किया। सेतु निगम द्वारा पुराने सभी प्रमुख पुलों की वर्तमान स्थिति और उसकी क्षमता का आकलन किया जा रहा है। जांच के दौरान पुल के नीचे की बीम व गार्डर सहित अन्य बुनि
जासं, जौनपुर: लगातार हो रही बारिश की वजह से एहतियान पुलों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की टीम ने शनिवार को दूसरे दिन सुजानगंज स्थित शाहगंज-प्रयागराज मार्ग के सई नदी पर बने बाबा धीरदास पुल की मजबूती जांची। निगम पुराने सभी प्रमुख पुलों की वर्तमान स्थिति और उसकी क्षमता का आकलन कर रहा है। जांच के दौरान पुल के नीचे की बीम व गार्डर सहित अन्य बुनियादी चीजों को देखा गया। दो वर्ष पूर्व यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आवागमन बाधित हुआ था। प्रभारी सहायक अभियंता शुगर सिंह ने बताया कि निरीक्षण आख्या प्रशासन सहित शासन को भेजी जाएगी। शुक्रवार को इस टीम की ओर से नगर के शास्त्री पुल का भी मुआयना किया गया था। पुल के निर्माण को तकरीबन पांच वर्ष हो गए हैं।