Move to Jagran APP

अराजकतत्वों ने छप्पर में लगाई आग

मीरगंज क्षेत्र के कसेरवा गांव में अराजकतत्वों ने एक छप्पर में आग लगा दी। इससे उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवधनाथ सरोज के आवास से थोड़ी दूर गांव के पुर्वी किनारे पर दो छप्पर रखे थे। उसी एक छप्पर में साइकिल बनाने की गुमटी है। मंगलवार रात गांव के कुछ अराजकतत्वों ने छप्पर में आग लगा दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 07:21 PM (IST)
अराजकतत्वों ने छप्पर में लगाई आग
अराजकतत्वों ने छप्पर में लगाई आग

जासं, जौनपुर: मीरगंज क्षेत्र के कसेरवा गांव में अराजकतत्वों ने एक छप्पर में आग लगा दी। इससे उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवधनाथ सरोज के आवास से थोड़ी दूर गांव के पुर्वी किनारे पर दो छप्पर रखे थे। उसी एक छप्पर में साइकिल बनाने की गुमटी है। मंगलवार रात गांव के कुछ अराजकतत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तकरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानागद्दी क्षेत्र के बंबावन गांव स्थित मुसहर बस्ती में आग लगने से रिहायशी छप्पर जल गया। हालांकि सक्रियता की वजह से आग से नुकसान नहीं हुआ। वहीं खेतासराय के नौली बाजार स्थित एक किराना की दुकान में मंगलवार की रात आग लगने से तकरीबन 40 हजार का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की गांव की बाजार में दुकान है। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों किसी तरह आग पर काबू पाया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.