Move to Jagran APP

चेन स्नेचिग गिरोह का भंडाफोड़ तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

शिकंजा- -गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार मंगलसूत्र तीन चेन व चेन कटर बरामद -अजोशी महा

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 09:22 PM (IST)
चेन स्नेचिग गिरोह का भंडाफोड़
तीन महिला सहित चार गिरफ्तार
चेन स्नेचिग गिरोह का भंडाफोड़ तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

शिकंजा::-

loksabha election banner

-गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार मंगलसूत्र, तीन चेन व चेन कटर बरामद

-अजोशी महावीर धाम पर महिला की चेन काटते समय लोगों ने पकड़ा जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर) : मंदिर व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के गले से सोने की चेन व पर्स चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बुधवार को मुखिया सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार मंगलसूत्र व तीन सोने की चेन बरामद किया है।

अजोशी महावीर धाम पर दर्शन पूजन करने आई एक महिला के गले से सोने की चेन काटते समय उसे आभास हो गया। उसने चेन काटने वाली महिला का हाथ पकड़कर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने उस महिला को पकड़ लिया। महिला के निशानदेही पर ही भीड़ ने तीन और लोगों को पकड़कर दैहिक समीक्षा करने के साथ सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे चारों आरोपितों को थाने लाए।

तलाशी में पुलिस ने बक्शा के लखमीपुर निवासी मुनीर अहमद के पास से एक मंगलसूत्र व सोने की चेन बरामद किया। गिरफ्तार महिला धीरजी उर्फ कुसुम देवी के पास से एक मंगलसूत्र व उसकी दो बेटियों सुग्गी व प्रियंका के पास से एक-एक मंगलसूत्र व सोने की चेन बरामद हुई। गिरफ्तार तीनों महिलाएं बार-बार अपना पता बदल-बदल कर पुलिस को बता रही है। पुलिस उनका नाम पता ज्ञात करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुनीर गिरोह का सरगना है, वह इन महिलाओं को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर ले जाकर चेन स्नेचिग कराता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.