माता पार्वती व नंदी की प्रतिमा का मना वार्षिकोत्सव
ऐतिहासिक शाही पुल के नीचे स्थित गोमतेश्वर महादेव मन्दिर में विराजमान माता पार्वती एवं नंदी महाराज की प्रतिमा का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित इस अनुष्ठान में गोमतेश्वर महादेव सहित माता पार्वती व नन्दी महाराज का श्रृंगार किया गया।
जासं, जौनपुर: ऐतिहासिक शाही पुल के नीचे स्थित गोमतेश्वर महादेव मन्दिर में विराजमान माता पार्वती एवं नंदी महाराज की प्रतिमा का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित इस अनुष्ठान में गोमतेश्वर महादेव सहित माता पार्वती व नन्दी महाराज का श्रृंगार किया गया। हवन, पूजन, आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इं. कृष्ण कुमार जायसवाल क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग काशी प्रांत एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विनोद सेठ, समूह संपादक रामजी जायसवाल रहे। संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा 'सोनू भगत' की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति वर्मा, विनोद कुमार, डा. आशा यादव, रामजी सेठ, राधेश्याम सेठ, पशुपति वर्मा, संतोष सेठ, राजकुमार, गौतम गुप्ता सहित तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन सुशील वर्मा ने किया।