सपाजनों ने कैंडिल मार्च निकालकर जताया विरोध
फर्जी मुठभेड़ दिखाकर पुलिस द्वारा पुष्पेंद्र यादव की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैंडिल मार्च किया। जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में कैंडल मार्च गोमती तट से प्रारंभ होकर गांधी पार्क पहुंचा। गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्पेंद्र यादव की प्रतिमा रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जासं,चंदवक (जौनपुर): फर्जी मुठभेड़ दिखाकर पुलिस द्वारा पुष्पेंद्र यादव की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैंडिल मार्च किया। जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में कैंडल मार्च गोमती के तट से प्रारंभ होकर गांधी पार्क पहुंचा। गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्पेंद्र यादव की प्रतिमा रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पुलिस व कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। योगी सरकार के इशारे पर पुलिस सपा समर्थकों को फर्जी इनकाउंटर में मार रही है। जबसे योगी सरकार बनी है, तब से अब तक 140 यादवों की हत्या हो चुकी है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के सीटिग जज से जांच कराने की मांग की। कार्यक्रम में गुड्डू यादव ,रवि यादव, रोहित यादव, पप्पू यादव, अखिल यादव, सामा यादव, विनोद यादव, अतुल यादव, फकरे आलम, हर्ष सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।