खाई में गिरी बस, आधा दर्जन घायल
जौनपुर: सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंदवक क्षेत्र के देवलासपुर गांव के प
जौनपुर: सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंदवक क्षेत्र के देवलासपुर गांव के पास सोमवार शाम चार बजे ट्रक के टक्कर के बाद खाई में गिरी बस से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यात्रियों से भरी बस जौनपुर से चंदवक जा रही थी। देवलासपुर गांव के सामने ट्रक व बस में टक्कर हो गई। बस खाई में गिरने से नरायनपुर निवासी आदर्श ¨सह, राजीव ¨सह, राजेश्वर ¨सह, रसड़ा निवासी राजदेव राम सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए हो गए। सूचना के बाद पौने घंटे बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने निजी साधन से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शाहगंज में बाइक की चपेट में आने से लेदरही गांव निवासी सात वर्षीय नगमा घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।