Move to Jagran APP

पहले दिन नहीं हुई बोहनी, इंतजार करते रहे केंद्र प्रभारी

जागरण संवाददाता जौनपुर किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य देने की मंशा से गुरुवार को जनपद म

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 10:51 PM (IST)
पहले दिन नहीं हुई बोहनी, इंतजार करते रहे केंद्र प्रभारी
पहले दिन नहीं हुई बोहनी, इंतजार करते रहे केंद्र प्रभारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य देने की मंशा से गुरुवार को जनपद में 112 धान क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए हैं। पहले दिन बैनर टांगकर अधिकांश केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक बोहनी नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र संचालित हो गए हैं, हालांकि जिले के किसान अभी धान की कटाई व मड़ाई में जुटे हैं। जनपद में 143145 हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। शासन द्वारा 85 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान बेचने के लिए अब तक 5267 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।

loksabha election banner

बदलापुर तहसील क्षेत्र में धान की फसल अभी खेतों में ही खड़ी होने से क्रय केंद्र तक किसान नहीं आए। कुछ बड़े किसानों द्वारा फसल काटने की तैयारी भी की जा रही है, जबकि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। हाट शाखा महराजगंज में क्रय केंद्र संचालित हो गए हैं, लेकिन किसान अभी भी कटाई में जुटे हैं। जिससे क्रय केंद्र पर बोहनी तक नहीं हो सकी। विपणन निरीक्षक हिमांशु मिश्र ने बताया कि क्रय केंद्र प्रारंभ हो चुके हैं। अभी किसान कटाई में व्यस्त हैं। जिसके कारण क्रय केंद्र पर धान नहीं आ सका। खेतों में पानी लगा होने के कारण इस वर्ष धान की कटाई समय से पीछे चल रही है। विकास खंड सोंधी (शाहगंज) में कुल सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर अभी तक न तो बैनर टांगा गया है न ही खरीदारी शुरू हुई है। केंद्र प्रभारी जैगहां रत्नेश ने बताया कि बैनर टांग दिया जाएगा और बोरा आने वाला है। सिकरारा में साधन सहकारी समिति बांकी व विपणन गोदाम फतेहगंज को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। पहले दिन दोनों केंद्रों पर कोई भी किसान धान लेकर नहीं आया। बरसठी विकास खंड में एक धान क्रय केंद्र बनाया गया है। पहले दिन धान की खरीदारी नहीं हुई है। दतांव साधन सहकारी समिति पर बने धान क्रय केंद्र पर प्रभारी राजेंद्र तिवारी नहीं मिले और न ही खरीदारी की कोई बोर्ड लगा था। उनका मोबाइल भी बंद रहा। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में कुल 12 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान की खरीद नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र खोलकर बैठे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.