Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2022 08:04 PM (IST)

    भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विकास तीर्थ बाइक रैली यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा जौनपुर संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा में मोदी और योगी सरकार के विकास कार्य स्थलों से होकर गुजरी।

    Hero Image
    भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली

    जागरण संवाददाता जौनपुर : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विकास तीर्थ बाइक रैली यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा जौनपुर संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा में मोदी और योगी सरकार के विकास कार्य स्थलों से होकर गुजरी।

    मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा शैलेन्द्र मौर्य, जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा जौनपुर विधानसभा के खरका कालोनी से चलकर गोमती तट, मेडिकल कालेज होते हुए गोरारी बाजार पहुंची जहां आनंद बरनवाल के यहां जलपान हुआ। उसके उपरांत वहां से शाहगंज विधानसभा पहुंची। यात्रा खुटहन होते हुए बदलापुर विधानसभा में पहुंची। यहां राम जानकी मंदिर परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह, जिला महामंत्री द्वय भाजयुमो विकास ओझा आदि ने विचार व्यक्त किया। सभा के उपरांत यह यात्रा यह यात्रा इंदिरा चौक, लौहिदा चौराहा, सुजानगंज होते हुए मुंगराबादशाहपुर पहुंची। वहां पर नगर भ्रमण कर सिकरारा चौराहा होते हुए सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें